फिजिकल टेस्ट में क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 12:20

फिजिकल (Physical)
किसी भी चयन प्रक्रिया में पद के अनुरूप फिजिकल टेस्ट के मानक निर्धारित किये जाते है, इसमें शरीर की लम्बाई, सीना, दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंकना इत्यादि प्रक्रिया को सम्मिलित किया जाता है |

लम्बाई

लम्बाई में अभ्यर्थी के शरीर की ऊंचाई की नाप ली जाती है, निर्धारित लम्बाई से कम होने पर अभ्यर्थी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है |


सीना

सेना या पुलिस की नौकरी में पुरुष अभ्यर्थी के सीने की माप ली जाती है, इसमें दो प्रकार की माप ली जाती है एक सीना फुला कर तथा एक सामान्य स्तर पर दोनों में आप यदि निर्धारित मानक को प्राप्त करते है, तो आपको प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाता है |

दौड़

अभ्यर्थी को एक निर्धारित समय के अंदर निर्धारित दूरी को पूरा करना होता है, जो अभ्यर्थी निर्धारित मानक को पूरा कर लेते है, उन्हें चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाता है |


लम्बी कूद

लम्बी कूद में अभ्यर्थी के कूदने की क्षमता की जाँच की जाती है, इसमें एक दूरी का निर्धारण होता है, अभ्यर्थी को उसे पार करना होता है |
गोला फेंकना

इसमें अभ्यर्थी के गोला फेंकने की क्षमता की जाँच की जाती है |

इस प्रकार सभी जाँच में जब अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो जाता है, तो उसका फिजिकल टेस्ट पूरा हो जाता है कई प्रतियोगिताओं में अन्य जाँच को भी सम्मिलित किया जाता है, इन सभी जाँच का मुख्य उद्देश्य आपके शारीरिक सहनशीलता का पता करना होता है |

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info